अंधेरे में डूबा बारबांध : सड़क, बिजली और पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अंधेरे में डूबा बारबांध : सड़क, बिजली और पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीण

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

कोरिया जिले के जगतपुर ग्राम पंचायत का आश्रित ग्राम बारबांध आज भी विकास से कोसों दूर है। आजादी के इतने साल बाद भी गांव के वार्ड क्रमांक 9, 10 और 11 में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। 2017 में मिले सोलर लैंप भी अब खराब हो चुके हैं, जिससे 60 से अधिक परिवार अंधेरे में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।

पानी और सड़क की बदहाली :
ग्रामीणों को आज भी ढोढ़ी से पीने का पानी भरना पड़ता है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बरसात में बाइक तक नहीं चल पाती। बीमार होने पर लोगों को खटिया में रखकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।

शिक्षा पर भी संकट :
गांव में शिक्षा की स्थिति चिंताजनक है। पांचवी कक्षा के बाद बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों की मांग :
लोगों का कहना है कि अधिकारी कभी उनकी सुध नहीं लेते। सवाल यह है कि कब पहुंचेगी विकास की रोशनी बारबांध तक?

Tree Cutting Accident: बरगद का पेड़ काटते समय डंगाल के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Tree Cutting Accident: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक