,

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image
बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मंगलवार को 3.70 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन करेंगे। इसमें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। मतदान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में होगा।

चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
चुनाव की सुरक्षा के लिए राज्य में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी मतदान ड्यूटी में तैनात हैं। अधिकांश जिले सीमांचल क्षेत्र में आते हैं, जहां अल्पसंख्यक आबादी अधिक है। यह चरण सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

NDA और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला
महागठबंधन अल्पसंख्यक समुदाय के समर्थन पर भरोसा कर रहा है, जबकि NDA विपक्ष पर ‘घुसपैठियों की रक्षा’ का आरोप लगा रहा है। प्रमुख उम्मीदवारों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), बीजेपी के मंत्री प्रेम कुमार (गया टाउन), बीजेपी की रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’ (छातापुर) और जेडीयू की लेशी सिंह (धमदहा) शामिल हैं।

कटिहार सीट से बीजेपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं। इस चरण में राजग के सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ताकत भी परखी जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता और उनके सहयोगी माधव आनंद पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

45,399 मतदान केंद्र
बिहार में दूसरे चरण का मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर होगा, जिनमें 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। कई दलबदलू उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इसमें संगीता कुमारी, विभा देवी और मुरारी गौतम जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

युवा मतदाताओं की संख्या
तीस से 60 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 2.28 करोड़ है, जबकि 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 7.69 लाख है। नवादा जिले की हिसुआ सीट पर सबसे अधिक मतदाता हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जिसे अब तक का सबसे अधिक मतदान बताया गया।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने