,

दिल्ली धमाका: गृहमंत्री अमित शाह का बयान, सभी जांच एजेंसियां सक्रिय,आज गृह मंत्रालय की हाई लेवल की मीटिंग

दिल्ली धमाका: गृहमंत्री अमित शाह का बयान, सभी जांच एजेंसियां सक्रिय,आज गृह मंत्रालय की हाई लेवल की मीटिंग

दिल्ली धमाका: गृहमंत्री अमित शाह का बयान, सभी जांच एजेंसियां सक्रिय

राजधानी दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम i20 कार में भीषण धमाका हुआ। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। घटना के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह मौके पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की।

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनआईए, एसपीजी और एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। उन्होंने सभी एंगल खोलकर जांच करने और जल्द ही धमाके के कारण का पता लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जांच की जाएगी।

सीआईएसएफ ने धमाके के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा है। इसमें दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतें और IGI एयरपोर्ट शामिल हैं। सीआईएसएफ ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मियों को पूरी तरह तैयार रखा गया है।

जांच में दिल्ली पुलिस को जम्मू-कश्मीर से दो नाम सामने आए हैं तारिक और उमर मोहम्मद। पुलिस के अनुसार, धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार तारिक नाम के शख्स को बेची गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज किया है।

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…