दंतेवाड़ा: भांसी पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, पति और चाचा गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दंतेवाड़ा: भांसी पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, पति और चाचा गिरफ्तार

Reporter: Azad Saxena, Edit By: Moht Jain

दंतेवाड़ा के भांसी थाना क्षेत्र के कुंदेली ग्राम में 01 अक्टूबर की रात हुई महिला हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। मृतिका रीना की हत्या उसके पति राजेश रयामी ने की थी। विवाद के दौरान उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या की।

साक्ष्य छिपाने की साजिश
हत्यारोपित ने अपने चाचा रमेश रयामी के साथ मिलकर रीना का शव गाँव से बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। शव को निर्वस्त्र कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हुई।

तकनीकी जांच और साक्ष्यों की बरामदगी
सायबर सेल ने सीसीटीवी फुटेज और हजारों मोबाइल कॉल डिटेल्स का विश्लेषण किया। पुलिस ने घटना का रिकंस्ट्रक्शन कर, आरोपी के घर और रास्ते से मृतिका के कपड़े, मोबाइल, बैग और मोटरसाइकल जब्त कर ली।

आरोपी गिरफ्तार
राजेश रयामी (पति) और रमेश रयामी (चाचा) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। मामले में धारा 64(1), 103(1), 3(5) और 238 BNS जोड़े गए हैं।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी