,

29 अक्टूबर की रात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में क्या हुआ था? देखें स्वदेश की स्पेशल रिपोर्ट

Swadesh Special

29 अक्टूबर को जब पूरा देश दिवाली मना रहा था धनतेरस के दिन खबर आई कि सलखन गांव में 13 हाथी बीमार होकर गिरे हैं। बीटीआर यानी कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से बताया गया कि हाथियों की कुल संख्या 13 थी सलखन गांव में कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर जंगल के ही एक मैदान में 13 हाथी पड़े पड़े तड़प रहे थे। बांधवगढ़ प्रबंधन ने मौत का कारण कोद की फसल को खाना बताया गया और यह भी कि कोद में जहर था, कभी यह कि फंगस था, कभी ये कि गोदो में कोई जहरीला पदार्थ था।

बस यही वो बात थी जो हमें चौका गई और आखिर आदिवासी जनजातियों की सदियों पुरानी फसल कोदो कुटकी ही तो है तो फिर आखिर जो सदियों से कभी नहीं हुआ वो कैसे हो गया। हमने उसका स्टमक खोला तो स्टमक में कोदो प्लांट्स थे और सीड भी कुछ बाहर आ गए थे उसके बाद हमने जब ड्यूम खोला तो वहां पर एंट्राइटिस थी काफी अन क्लट बहुत ब्लड था पूरी इंटेस्टाइन में और उसको जब ध्यान से देखा तो उसमें को दो सीड्स भी थे और प्लांट्स के छोटे-छोटे पार्टिकल भी थे और पूरी बॉडी में उसके सबकटेनियस हेमोरेजेस बहुत ज्यादा थे। सबकट मतलब चमड़ी के नीचे खूनी धब्बे बहुत थे।

हमें बताया कि दरअसल यहां पर 10 हाथी नहीं बल्कि 13 हाथी आए थे 13 हाथी जब आए तो 13 में से 10 हाथियों की मौत हुई तीन अभी भी लापता हैं। पूरी पड़ताल जब की गई तो पता चला कि हाथियों ने उसके पहले पानी भी पिया था। हमारा शक इस बात को लेकर है कि इस पानी में जहर था क्योंकि इसके किनारे पर कई सारे स्केलेटन, कई सारे कंकाल, कई जली जीव जिसमें मछली और कछुए मरे हैं।
आगे जानने के लिए दूसरा पार्ट पढ़े और देखें…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…