टीआरपी रेस 2025: ‘अनुपमा’ ने मारी बाजी, बिग बॉस 19 पिछड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: 43वें हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट जारी हो गई है। इस हफ्ते रुपाली गांगुली की ‘अनुपमा’ और स्मृति ईरानी के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। हालांकि, इस बार टॉप पर किसने कब्जा किया, यह जानना दिलचस्प है।

‘अनुपमा’ बनी नंबर 1:
रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ इस हफ्ते 2.1 रेटिंग के साथ टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर रही। माही और गौतम की शादी का ट्रैक दर्शकों को खासा पसंद आया, जिसने शो को टॉप पर बनाए रखा। कोरोना काल में शुरू हुए इस शो ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अब यह फिर से मजबूत स्थिति में है।

नंबर 2 पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’:
स्मृति ईरानी का शो 2.0 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस शो ने शुरुआत से ही दर्शकों में रोमांच बनाए रखा है और ‘अनुपमा’ को कड़ी टक्कर दे रहा है।

अन्य प्रमुख शोज:

  • नए शो ‘उड़ने की आशा’ 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर
  • ‘तुम से तुम तक’ चौथे और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पांचवें नंबर पर, दोनों की रेटिंग 1.8
  • ‘उड़ने की आशा’ छठे, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सातवें, ‘गंगा माई की बेटियां’ आठवें, और ‘वसुधा’ नौवें नंबर पर रही, सभी की रेटिंग 1.6 रही

बिग बॉस 19:
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस हफ्ते 1.5 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर रहा और अन्य शोज़ की तुलना में पीछे रह गया।इस हफ्ते स्टार प्लस के शोज़ ने टीआरपी चार्ट में अपना दबदबा कायम किया, जबकि रियलिटी शो इस मुकाबले में पिछड़ते नजर आए।

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध