J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए। यह मुठभेड़ केरन सेक्टर में तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सतर्क जवानों की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए आतंकी

सूत्रों के अनुसार, संयुक्त बलों ने केरन सेक्टर में गश्त के दौरान कुछ संदिग्ध हलचल देखी थी। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। तभी आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कार्रवाई के दौरान किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

हाल ही में हुई थी आतंकियों की गिरफ्तारी

कुछ दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने ममता चौक के पास से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से देसी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। गिरफ्तार आतंकियों के संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से बताए जा रहे हैं।

लगातार अलर्ट मोड पर सुरक्षाबल

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जम्मू-कश्मीर में हमलों की साजिश रच रहे हैं। इसके चलते सुरक्षाबल लगातार अलर्ट पर हैं और सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी