,

बेमेतरा में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर वाले वाहनों पर शिकंजा, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

बेमेतरा में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर वाले वाहनों पर शिकंजा, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

बेमेतरा शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर लगाकर सड़कों पर उत्पात मचाने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कस गया है। एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

रक्षित निरीक्षक व यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने बताया कि कई वाहनों को जब्त किया गया है और चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।

शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर वाले वाहन चालकों की तेज आवाज से आम जनता परेशान थी। इन साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज, धुंआ और चिंगारियां न केवल प्रदूषण बढ़ा रही थीं बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ा रही थीं।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन चालक नियमों के विरुद्ध साइलेंसर या हूटर लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब बेमेतरा की सड़कों पर इस तरह का शोर और उत्पात नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…