,

बिलासपुर बायपास पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर घायल

बिलासपुर बायपास पर भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर घायल

reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

बिलासपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बायपास पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ा।

घायलों को अस्पताल भेजा गया
हादसे में ट्रक चालकों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें: अंबिकापुर में कोल कंपनी की मनमानी: सैकड़ों साल पुराने साल के पेड़ों की अवैध कटाई जारी

स्थानीयों में दहशत
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक ब्रेक लगाते समय संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। आग लगते ही धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…