,

बेमेतरा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ का आयोजन, कलेक्टर रणबीर शर्मा और SP रामकृष्ण साहु रहे मौजूद

बेमेतरा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव आयोजित

Reporter: Sanju Jain, edit By: Mohit Jain

बेमेतरा: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर जिले में स्मरणोत्सव का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुनने और देखने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा, SP रामकृष्ण साहु और जिले के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने पीएम मोदी के संदेश को सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आनंदमठ केवल एक उपन्यास नहीं और वंदे मातरम मात्र गीत नहीं बल्कि एक क्रांति है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि जिले की 425 ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और शासकीय महाविद्यालयों में भी इसी प्रकार के आयोजन किए गए। भारत सरकार ने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया और एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। आयोजन का उद्देश्य वंदे मातरम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति की प्रेरणा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…