,

सरकारी राशन दुकानों में सड़ा-गला गुड़, ग्रामीणों के हिस्से में पहुंचा कीड़ों से भरा खाद्य पदार्थ

सरकारी राशन दुकानों में सड़ा-गला गुड़, ग्रामीणों के हिस्से में पहुंचा कीड़ों से भरा खाद्य पदार्थ

Reporter: Javed Khan, Edit By: Mohit Jain

अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम एड़ानार सहित आसपास के इलाकों में सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाला गुड़ पूरी तरह खराब और बदबूदार निकला। ग्रामीणों का कहना है कि गुड़ में कीड़े लगे हुए थे, लेकिन शिकायत के बाद भी दुकान संचालकों ने वही गुड़ देने पर जोर दिया और पैसे भी पूरे वसूले।

वेयरहाउस और आपूर्ति विभाग की लापरवाही उजागर
जानकारी के अनुसार, यह सप्लाई जुलाई महीने में आई थी, लेकिन वेयरहाउस प्रबंधन ने खराब पैक गुड़ को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है।

पूरे ब्लॉक में फैला खराब गुड़ का जाल
ग्रामीणों का दावा है कि केवल एड़ानार नहीं, बल्कि पूरे अंतागढ़ ब्लॉक की राशन दुकानों में यही सड़ा-गला गुड़ वितरित किया गया। इतना ही नहीं, कुछ दुकानों पर मानक दर से अधिक पैसे वसूलने की भी शिकायतें मिली हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल
सड़ा-गला अनाज और घटिया सामग्री की वजह से ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब वे सवाल कर रहे हैं कि क्या कार्रवाई होगी और होगी तो कब होगी ?

यह खबर भी पढ़ें: खाद्य विभाग और राशन माफिया का गठजोड़ उजागर, सरकारी चावल की तस्करी पकड़ी गई लेकिन कार्रवाई नहीं

अब प्रशासन की जिम्मेदारी
सड़ा हुआ गुड़, कीड़ों से भरी सप्लाई और विभाग की चुप्पी ये सब सरकारी खाद्य वितरण प्रणाली की सच्चाई उजागर करते हैं। अगर ऐसी आपूर्ति पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो यह ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

यह खबर भी पढें: रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: टेकारी रोड पर कार की टक्कर से युवक की मौत

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…