ग्राम पंचायत नेवरी में सड़क और पुल की कमी, गंभीर मरीज को खटिया पर लादकर एम्बुलेंस तक पैदल पहुंचाना पड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्राम पंचायत नेवरी में सड़क और पुल की कमी, गंभीर मरीज को खटिया पर लादकर एम्बुलेंस तक पैदल पहुंचाना पड़ा

Reporter: Avinash Chandra, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ के खड़गवां तहसील के ग्राम पंचायत नेवरी, पोस्ट कोड़ा में आज़ादी के 75 साल बाद भी विकास की तस्वीर हकीकत से काफी पीछे नजर आई। यहां आज भी लोगों को गंभीर बीमार मरीज को एम्बुलेंस तक पहुंचाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है।

मरीज को खटिया पर लादकर पैदल एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा:
आज सुबह एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को चार ग्रामीणों ने खटिया पर लादकर नेवरी नाला पार किया। इसके बाद करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया।

सड़क और पुल की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान:
स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क और पुल की कमी के कारण ग्रामीणों को आज भी ऐसे कठिन हालातों का सामना करना पड़ता है। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक गांवों में ऐसी हालतें बनी रहेंगी और विकास की तस्वीरें जमीन तक कब पहुंचेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: रायपुर-सीतापुर बस हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बस , कई घायल

ग्रामीणों की मांग:
गांववासियों ने प्रशासन से तुरंत सड़क और पुल निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में गंभीर मरीजों को सुरक्षित और समय पर उपचार मिल सके।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस