,

CG: गौरेला में मां की हत्या करने पर बेटे को आजीवन कारावास की सजा

CG: गौरेला में मां की हत्या करने पर बेटे को आजीवन कारावास की सजा

रिपोर्ट: प्रयास कैवर्त, EDIT BY: MOHIT JAIN

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले के सारबहरा गांव में कलयुगी शराबी बेटे ने मां से शराब के लिए पैसा मांगने पर मना करने पर रापा के बैट से पिटाई कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

घटना का विवरण:
14 जुलाई 2024 को अर्जुन सिंह भैना ने अपनी मां रोशनी बाई से शराब के लिए पैसा मांगा। मां के मना करने पर उसने उन्हें मारपीट शुरू कर दी और पास रखे रापा के बैट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोशनी बाई बचने के लिए पड़ोसी के घर गईं, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
घटना की सूचना मिलने के बाद गौरेला पुलिस ने 16 जुलाई 2024 को अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक निर्णय:
द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत आरोपी को दोषी पाया। आरोपी को आजीवन कारावास और ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड की अदायगी में चूक होने पर छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा।

शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने इस मामले में पैरवी की।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…