,

‘ऑपरेशन सिंदूर” की दहाड़: सेना प्रमुख ने सराहा, पाकिस्तान को सख्त संदेश, ‘ड्रोन’ युद्ध में खड़गा कोर की तैयारी मजबूत

The roar of "Operation Sindoor": Army Chief praises it, sends a strong message to Pakistan, and the Kharga Corps is well prepared for the drone war.

by: vijay nandan

नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खड़गा कोर (Kharga Corps) का दौरा किया और उनकी परिचालन तैयारियों (Operational Preparedness) की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान सेना प्रमुख को कोर की युद्धक क्षमता बढ़ाने, अत्याधुनिक तकनीकों के एकीकरण और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों से संबंधित विभिन्न पहलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कोर की पहल और उपलब्धियों की प्रशंसा

जनरल द्विवेदी को खड़गा कोर की उन महत्वपूर्ण पहलों के बारे में बताया गया जो युद्ध की तैयारी (Combat Readiness) को मजबूत करने, विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल (Inter-Agency Synergy) बढ़ाने और नागरिक-सैन्य सहयोग (Military Civil Fusion) को आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रदर्शन: कोर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जो बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, उसकी सेनाध्यक्ष ने प्रशंसा की साथ ही ड्रोन डिजाइन और प्रशिक्षण में किए गए नवाचारों को सराहा। लॉजिस्टिक्स (रसद) और प्रशासन में उन्नत तकनीकी समाधानों को अपनाने के लिए कोर की सराहना की। ‘ऑपरेशन राहत’ के तहत किए गए मानवीय योगदान और पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों तक पहुंच बनाने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने सतत सुरक्षा के लिए मिलिट्री सिविल फ्यूजन को बढ़ावा देने के खड़गा कोर के निरंतर प्रयासों को सराहा।

जवानों के समर्पण को किया सलाम

सभी रैंकों के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत के दौरान, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने राष्ट्र की सेवा के प्रति उनके प्रोफेशनलिज्म, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता की खुलकर प्रशंसा की।

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…