,

फलोदी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, 15 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

Horrific road accident in Phalodi: Tourist bus collides with trailer, tragic death of 15 devotees, many injured

रिपोर्ट- सुमन, एडिट- विजय नंदन

जोधपुर: राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र से रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा टकराई, जिसमें 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 10 महिलाएं, 1 बच्ची, 3 बच्चे और बस चालक शामिल हैं। सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही मतोड़ा थाना प्रभारी अमानाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों पर कार्रवाई और रात के समय सख्त निगरानी की मांग की है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा