तेज रफ्तार बुलेरो ने दो चरवाहों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap singh bhagel

मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के पगारा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चरवाहों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुंआरपुरा निवासी बाबू सिंह और चांचुल निवासी सोवरन सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह मवेशियाँ चराने निकले थे। जब वे सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बुलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जौरा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीआई दर्शन शुक्ला ने बताया कि बुलेरो को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक