,

हरियाणा: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 3.75 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
हरियाणा: एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 3.75 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Reporter: Rajeev Mehta, Edit By: Mohit Jain

यमुनानगर। हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो की अम्बाला यूनिट ने थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामद की गई मात्रा NDPS अधिनियम के तहत व्यावसायिक श्रेणी में आती है।

गश्त के दौरान रेस्ट एरिया से मिली सफलता

ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा (IPS) के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक महरूफ अली की टीम ने यह कार्रवाई की।
गश्त के दौरान सह उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में टीम को रेस्ट एरिया औरंगाबाद से एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने संदिग्ध को गाड़ी सहित काबू किया और राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली, जिसमें से 3 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपी से पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार निवासी थाना छप्पर, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 22(C)-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अदालत से रिमांड हासिल कर लिया है और अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नशा तस्करी नेटवर्क और जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी जब आमजन सहयोग करेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं नशे का व्यापार दिखे तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का