खेल मैदान बचाओ CMO के रवैए से नाराज खिलाड़ियों ने किया हाईवे जाम, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Boby ali Bhagwa

बड़ामलहरा: बकस्वाहा नगर के निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में देव प्रबोधिनी मेला लगाए जाने के विरोध में बुधवार को खिलाड़ियों और बच्चों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का कहना है कि करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना है, न कि मेले या अन्य आयोजनों के लिए इसका उपयोग करना।

बुधवार को स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा और फिर नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लेकिन जब CMO नेहा शर्मा ने ज्ञापन लेने से इंकार किया, तो नाराज खिलाड़ी और बच्चे नेशनल हाइवे पर उतर आए और करीब 20 मिनट तक रोड जाम कर दिया। “मेला हटाओ — खेल मैदान बचाओ” के नारों से नगर गूंज उठा।

मौके पर पहुंचे नगर निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद खिलाड़ियों ने CMO कार्यालय में घुसकर ज्ञापन सौंपा। खिलाड़ियों का आरोप है कि CMO का रवैया उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रहा। उन्होंने कहा कि मेला लगाने से मैदान की घास, मिट्टी और टर्फ विकेट पूरी तरह खराब हो जाएगी, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित होगा।

खिलाड़ियों ने चेतावनी दी है कि अगर मेला स्थल नहीं बदला गया, तो वे अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। ज्ञापन पर प्रद्युम्न सिंह परिहार, निलेश कुशवाहा, अभिषेक यादव, राहुल बंसल सहित कई खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं।

अब देखना यह होगा कि कलेक्टर स्तर पर इस मामले में क्या निर्णय लिया जाता है — क्योंकि खिलाड़ियों का गुस्सा और CMO की जिद, दोनों ही प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल