इंदौर में बस की सीट पर मिला नवजात शिशु, सामान लाने का बहाना बनाकर दंपती फरार — पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर। शहर के सरवटे बस स्टैंड पर एक बस की सीट पर नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बच्चे को अपनी देखरेख में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दंपती बस में चढ़े और सामान लाने का कहकर उतर गए

जानकारी के अनुसार, सरवटे बस स्टैंड से सनावद के लिए रवाना होने वाली बस में एक दंपती नवजात बच्चे के साथ सवार हुए थे। कुछ देर बाद उन्होंने कंडक्टर से कहा कि वे सामान लेने नीचे जा रहे हैं, और फिर बस से उतर गए। कंडक्टर के मुताबिक, जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उसे शक हुआ। उसने सीट के पास जाकर देखा तो वहां नवजात बच्चा रखा हुआ मिला।

साफ-सुथरे कपड़ों में मिला बच्चा

पुलिस के अनुसार, बच्चे को साफ कपड़ों में लपेटा गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दंपती किसी शिक्षित या संपन्न परिवार से हो सकते हैं। बताया गया कि वे बस में आगे के दरवाजे से चढ़े और पीछे वाले दरवाजे से उतरकर फरार हो गए।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को थाने ले गई। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि बच्चे को छोड़कर जाने वाले दंपती की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और दंपती की तलाश के लिए आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक