,

ग्वालियर में हादसा: मकान तोड़ते वक्त गिरा मलबा, मजदूर की मौत 102 दिन बाद मकान मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। आसाराम बापू आश्रम के पीछे एक जर्जर मकान को तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। छत अचानक गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना को हुए करीब 102 दिन बाद पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक सोनू सेन ने मजदूर को नीचे दीवार तोड़ने का काम सौंपा था, जबकि ठेकेदार दीपक किरार ने उसी समय सीलनभरी कमजोर छत पर हैमर ड्रिल मशीन चला दी। मशीन के कंपन से छत भरभराकर गिर पड़ी और नीचे काम कर रहे मजदूर नरेन्द्र किरार (40) उस मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद नरेन्द्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने करीब तीन महीने तक जांच की, जिसमें स्पष्ट हुआ कि यह हादसा पूरी तरह मकान मालिक और ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा था।

रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों — सोनू सेन (मकान मालिक) और दीपक किरार (ठेकेदार) — के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, छत पहले से सीलन और जर्जर हालत में थी, बावजूद इसके ठेकेदार ने सुरक्षा के नियमों को नजरअंदाज करते हुए भारी मशीन से काम करवाया। इसी लापरवाही के चलते मजदूर की जान चली गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के