,

30 अक्टूबर से होगा सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, कपिल देव सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

Report: Ram yadav

विदिशा। जिले में खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज 30 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस अवसर पर खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि यह महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, रस्साकसी और नींबू दौड़ जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई मांडविया, मुख्यमंत्री मोहन यादव, और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और समाज निर्माण का माध्यम हैं।साथ ही, मंत्री ने शहर के विकास कार्यों और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर भी चिंता जताई और अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…