Green Mahakumbh: सीएम योगी के ग्रीन महाकुंभ का संकल्प होगा पूरा, रोपे जाएंगे 2 लाख 71 हजार पौधे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Green Mahakumbh

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर जनवरी 2025 से लगने जा रहे महाकुंभ की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ को दिव्य, भव्य, स्वच्छ और हरित स्वरूप देने के लिए कुंभ मेला प्रशासन के सभी विभाग इसमें अपना योगदान कर रहे हैं। महाकुंभ को हरित कुंभ का स्वरूप देने के लिए कुंभ क्षेत्र को पॉलीथीन मुक्त रखा जाएगा तो वहीं कुंभ क्षेत्र के बाहर हरित पट्टिकाओं का विकास किया जा रहा है। इस प्रयास से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी धरातल पर उतर रहा है।

धरातल पर उतर रहा ग्रीन कुंभ का संकल्प
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश है कि महाकुंभ 2025 में प्रयागराज स्वच्छता का मॉडल बने। महाकुंभ स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी एक उदाहरण बने इसके लिए सामूहिक प्रयास किया जा रहा है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए वन विभाग, नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण मेगा प्लांटेशन अभियान चला रहे हैं । अभियान के अंतर्गत 2 लाख 71 हजार पौधे रोपित किए जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी प्रयागराज अरविंद कुमार का कहना है कि वन विभाग इस अभियान के अंतर्गत 29 करोड़ के बजट से 1.49 लाख पौधे रोपित करने जा रहा है। इसमें सरस्वती हाईटेक सिटी में 20 हेक्टेयर में 87 हजार पौधे रोपित हो रहे हैं। यहां सब्जी ब्लॉक में सघन रोपण किया जा रहा है। इसमें छोटे और बड़े दोनो तरह के पौधे रोपित हो रहे हैं।

18 सड़कों में भी विकसित हो रही हैं ग्रीन बेल्ट
वन विभाग जिले की सड़कों के दोनो तरफ भी पौध रोपण का अभियान चला रहा है। शहर की तरफ आने वाले 18 सड़कों में भी सघन पौधारोपण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 50 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। सड़कों के बाहर दोनों तरफ कदम्ब, नीम, अमलताश जैसे पौधों का रोपण किया जा रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में भी वन विभाग की तरफ से पौध रोपण किया जा रहा है। शहर के अंदर हरित पट्टिकाओं को विकसित करने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रयागराज और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को दी गई है। नवंबर के आखिर तक इन ग्रीन पट्टियों के विकसित करने का कार्य पूरा हो जायेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Maharashtra : समारोह के दौरान अचानक गिरा अधिकारी: मची अफरा-तफरी

Maharashtra घटना धाराशिव जिले के उमरगा शहर की है, जहाँ 77वें गणतंत्र

Gotegaon: खूनी मोड़ पर फिर हुआ हादसा, 70 फीट गहरी खाई में गिरी कार; महिला की मौत, तीन घायल

रिपोर्टर- दीपक साहू Gotegaon (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली

republic day 2026 : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस, मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- अवनीश गुप्ता republic day 2026 : देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी

Gwalior: शराब पीने से मना करने पर पड़ोसी ने बरसाईं गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

Report: Arvind Chouhan Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित महाराजपुरा थाना

Philippines: समुद्र में डूबी 350 यात्रियों से भरी फेरी, 15 के शव बरामद, 120 से अधिक अब भी लापता

Philippines : फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ