,

गोर्रा नदी में जुगाड़ के स्टीमर पलटने से हुआ बड़ा हादसा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: अरुण कुमार

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी में स्थित करही घाट पर आज दिन में करीब 11 बजे यात्रियों से भरी नाव नदी में डूब गई। इस हादसे में जोगिया गांव निवासी 17 वर्षीय कृष्ण कुमार चतुर्वेदी की डूबने से मौत हो गई। कृष्ण कुमार चतुर्वेदी बड़ोदरा में रहकर हायर सेकेंडरी का छात्र था और क्रिकेट की तैयारी भी कर रहा था।

हादसे की जानकारी:

  • नाव पर करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से सात लोग तैरकर बाहर निकल आए।
  • नाव का चालक नाव में लगे दमकल के इंजन को स्टार्ट कर दिया, जिससे नाव चलने लगी और ठोकर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
  • बसुही गांव के निवासी विशाल भी उसी नाव पर जा रहे थे तभी नाव पलट गई और डूबने से बचने के बाद अपने संस के दम पर तीन लोगों को डूबने से बचा लिया।
  • कृष्ण कुमार चतुर्वेदी के शव की तलाश जारी है।
  • नाव पर सवार पांच मोटरसाइकिल भी नदी में डूब गई हैं।
    लेकिन वही के लोकल के तीन गोताखोर जालंधर पासवान, ध्रुपनारायन पासवान और मनोज निषाद ने एक साइकिल और मौके से दो मोटरसाइकिल निकाल कर मोटरसाइकिल मालिकों को सौंप दिया।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। कृष्ण कुमार चतुर्वेदी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, जिनकी बड़ी बहन की करीब 5 वर्ष पूर्व किसी गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी। और तथा अभी भी एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी हुई है लेकिन अभी भी कृष्ण कुमार चतुर्वेदी का शव बरामद नहीं हो पाया है

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज