ग्वालियर में सड़क हादसा: पिता की मौत, बेटा घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: तिघरा रोड पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जिंदगी में भारी चोट लगी। रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौट रहे 62 वर्षीय मुन्नालाल पाल और उनके बेटे सौरभ पाल की स्कूटर में तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात लगभग 9 बजे एसएचडीएम स्कूल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, सौरभ अपने पिता के साथ ओडपुरा से तिघरा रोड की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही लोडिंग (वाहन संख्या MP07 GA-8468) ने लापरवाही से स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बेटे सौरभ को मामूली चोटें आईं, लेकिन मुन्नालाल पाल के सिर, सीने और पेट पर गंभीर चोटें थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि सौरभ का उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के पीछे चालक की तेज रफ्तार और अचानक सड़क पर गाय का आना मुख्य कारण था। लोडिंग चालक ने गाय को बचाने की कोशिश में संतुलन खो दिया और स्कूटर में टक्कर मार दी। पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष सिंह यादव ने बताया कि मृतक की मौत की पुष्टि हो गई है और लोडिंग चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक