,

इंदौर में रिटायर आबकारी अधिकारी के लॉकर खुले, 4 करोड़ के जेवरात बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Devendra Jaiswal


इंदौर: लोकायुक्त की कार्रवाई में रिटायर आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की संपत्ति का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच एजेंसी द्वारा खोले गए तीन लॉकरों के बाद यह आंकड़ा और बड़ा हो गया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, चल-अचल संपत्ति का मूल्यांकन करीब 29 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों इंदौर के सात और ग्वालियर के एक ठिकाने पर आठ टीमों ने एक साथ कार्रवाई की थी। जांच के दौरान चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत आकलन किया गया। अब बैंक में मौजूद लॉकरों की जांच की गई, जो धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के बेटे और बेटी के नाम पर थे।

इन लॉकरों से करीब 4 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, देवास नाका स्थित केनरा बैंक के लॉकर से डेढ़ करोड़ रुपए के आभूषण मिले, जबकि एचडीएफसी बैंक के लॉकर से 2 करोड़ 35 लाख रुपए के गहने और हीरे बरामद हुए।

लोकायुक्त टीम को लॉकर खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच के बाद यह संपत्ति का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रिटायर आबकारी अधिकारी की कुल संपत्ति का अंतिम आंकड़ा कहां जाकर थमेगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय