,

MP के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए सीएम मोहन यादव का दिवाली तोहफा

MP News

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दीवाली का तोहफा मिल गया है। डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी है। इसके पहले केंद्र और उत्तरप्रदेश सरकार समेत कई अन्य राज्यों ने भी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ौतरी की थी। दिवाली (Diwali) के अवसर पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि, “कर्मचारियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2023 से 46% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया था। सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ौतरी की है। अब मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह निर्णय 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि, एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, “मैं दिवाली के अवसर पर राज्य के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है। मैं सभी को बधाई देता हूं। दिवाली और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस दो अवसर हैं। कर्मचारियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। 1 जुलाई 2023 से 46% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। अब 1 जनवरी 2024 से 50% की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।”

केंद्र से तीन फीसदी कम मिल रहा डीए

सीएम यादव ने भले ही महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ौतरी कर दी हो लेकिन मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को अब भी केंद्र सरकार से तीन प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार ने पिछली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की थी जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…