,

मऊगंज से बड़ी खबर: पटवारी के खिलाफ किसान का अनोखा विरोध — झंडा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा!

Report: Abhay mishra

मऊगंज: जिले के देवतालाब उपतहसील क्षेत्र से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक किसान ने पटवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध का अनोखा तरीका अपनाया — हाथ में झंडा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया! घंटों तक चला ये हाईवोल्टेज ड्रामा पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा।


घटना देवतालाब क्षेत्र के शिवपुरा गांव की है। यहां किसान वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने पटवारी हल्का लौर के पटवारी पर भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए। गुस्से में आकर उन्होंने विरोध दर्ज कराने का अनोखा तरीका चुना — गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और हाथ में झंडा लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।देखते ही देखते गांव मेंअफरा-तफरी मच गई। कोई मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो कोई समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।सूचना मिलते ही देवतालाब तहसीलदार उमाकांत शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद टंकी पर चढ़कर किसान से बातचीत की और घंटों की समझाइश के बाद आखिरकार किसान को नीचे उतारने में सफलता मिली।

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…