ग्वालियर: नशामुक्ति केंद्र में बैंककर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: ग्वालियर के मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में एक बैंक कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नया मोड़ लिया है। फरार चल रहे नशामुक्ति केंद्र के संचालक हर्ष शिंदे को महाराजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब केवल विशाल कांकर पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश जारी है।

मामले का पूरा विवरण:
घटना 12-13 अगस्त की दरमियानी रात हुई थी। मृतक पंकज शर्मा (33) पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर थे। वे स्मैक और गांजा की लत के शिकार थे और 25 जुलाई 2025 को परिजनों की सलाह पर महाराजपुरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती किए गए थे। 12 अगस्त की सुबह पंकज शर्मा समेत 7-8 अन्य युवक केंद्र से भाग गए। केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे पंकज को दोबारा अपने साथ ले गए। अगले दिन, 13 अगस्त की सुबह उन्होंने परिजनों को फोन कर बताया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है। जब परिजन जयारोग्य अस्पताल ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तो पंकज स्ट्रेचर पर मृत हालत में पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, चेहरे और पसलियों पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई।

पुलिस की कार्रवाई:
मृतक को पीट-पीटकर मारने के आरोप में पहले रवि तोमर, धर्मेंद्र जादौन और कृष्ण मुरारी दीक्षित को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को हर्ष शिंदे को भी हिरासत में लिया गया। विशाल कांकर अब भी फरार है और पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने पंकज शर्मा को इसलिए पीटा क्योंकि वह केंद्र से भाग गया और कुछ अन्य लड़कों को भी वहां से ले गया।

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।