,

80,000 करोड़ का सोना! Pakistan की बल्ले-बल्ले, पर असली मालिक India?

- Advertisement -
Ad imageAd image
80,000 करोड़ का सोना

पाकिस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी! कंगाली से जूझ रहे इस मुल्क को Indus River में सोने का विशाल भंडार मिला है, जिसकी कीमत लगभग 80,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस खोज को अपनी टूटी-फूटी इकॉनमी के लिए संजीवनी मानते हुए Pakistan ने इसे निकालने की योजना शुरू कर दी है।

80,000 करोड़ का सोना

ये खजाना Attock जिले (Punjab, Pakistan) में सरकारी सर्वे के दौरान हाथ लगा। इसके बाद National Engineering Services Pakistan (NESPAK) और Punjab के Mines and Minerals Department ने मिलकर ‘Attock Placer Gold Project’ शुरू किया है। NESPAK के MD Zargham Eshaq Khan के मुताबिक, उनकी कंपनी ने Indus River के किनारे 9 Placer Gold Blocks के लिए बोली दस्तावेज और सलाहकारी सेवाओं का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

पाकिस्तानी मीडिया में इसे खनन सेक्टर का ‘गेम-चेंजर’ बताया जा रहा है। अगर ये प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो Pakistan ग्लोबल माइनिंग इंडस्ट्री में बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। वैसे, इससे पहले Khyber Pakhtunkhwa के Nowshera के पास Indus River के किनारे अवैध सोना खनन की खबरें भी आई थीं, लेकिन Punjab सरकार ने इजाजत नहीं दी थी।

‘सोने की नदी’ का रहस्य

Geologists का कहना है कि ये सोना Himalayas से बहकर Indus River के जरिए India से Pakistan पहुंचा है। इसे ‘Placer Gold’ कहते हैं, जो गोल या चपटा होता है—ये इस बात का सबूत है कि ये लंबी दूरी तय करके यहां जमा हुआ। Indus Valley, जहां कभी Indus Valley Civilization फली-फूली थी, प्राकृतिक संसाधनों से भरी पड़ी है—चाहे वो दुर्लभ खनिज हों या सोना-चांदी जैसे कीमती धातु।

Pakistan के सोने के भंडार का हाल

Pakistan के पास South Asia में सबसे कम सोने का भंडार है। State Bank of Pakistan के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, December 2024 तक इसके सोने के भंडार की वैल्यू महज 5,434.24 million dollars थी। ऐसे में ये नया खजाना Pakistan के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं।

Ye Bhi Dekhe – वरुण चक्रवर्ती का 5/42 हमला: स्पिन से न्यूजीलैंड का सफाया!

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर