ग्वालियर के कुक के खाते में 46 करोड़ का खेल: टोल कंपनी के पूर्व सुपरवाइजर ने किया फर्जीवाड़ा, आयकर का नोटिस आने के बाद खुला राज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भिंड |भिंड जिले के गांधी नगर निवासी रविंद्र सिंह चौहान, जो ग्वालियर में एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करते हैं, हाल ही में तब हैरान रह गए जब उनके नाम पर आयकर विभाग से नोटिस आया। नोटिस में बताया गया कि उनके खाते से करोड़ों का लेन-देन हुआ है। जबकि उनकी सालभर की कमाई तीन लाख रुपये से भी कम है।

रविंद्र ने जांच कराई तो पता चला कि दिल्ली स्थित उनके नाम के एक बैंक खाते से 46 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह वही खाता है जो उन्होंने एक टोल कंपनी में काम करते समय अपने सुपरवाइजर के कहने पर खुलवाया था।


मुश्किल हालातों में नौकरी की तलाश

रविंद्र की पढ़ाई छठवीं कक्षा के बाद आर्थिक तंगी के कारण छूट गई। घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे काम शुरू किए और फिर खाना बनाने का हुनर सीख लिया। वह अब ग्वालियर के एक ढाबे पर काम करते हैं।

6 जुलाई 2017 को उन्होंने ग्वालियर बायपास स्थित एक टोल प्लाजा के कैंटीन में हेल्पर का काम शुरू किया। यहां उन्हें 10,000 रुपये वेतन मिलता था।


नए बैंक खाते का लालच

2018 में बिहार के बक्सर निवासी शशिभूषण राय टोल प्लाजा का सुपरवाइजर बनकर आया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रविंद्र ने उसे अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया। शशिभूषण ने सुझाव दिया कि वह कंपनी के पीएफ का पैसा निकाल सकता है। उसने कहा कि इसके लिए नया बैंक खाता खुलवाना जरूरी है और इस खाते में समय-समय पर कंपनी की ओर से अतिरिक्त इंसेंटिव भी आएंगे।

अच्छी कमाई के लालच में रविंद्र राजी हो गए। नवंबर 2019 में रविंद्र सहित चार कर्मचारियों को शशिभूषण दिल्ली ले गया। सभी के नाम से बैंक में नए खाते खुलवाए गए।


खाता बंद करने की कोशिश नाकाम

आठ महीने बीतने के बाद भी न पीएफ का पैसा आया, न कोई इंसेंटिव। रविंद्र ने खाता बंद करवाने के लिए बैंक से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि इसके लिए जीएसटी शाखा की अनुमति जरूरी है। उन्होंने फिर शशिभूषण से संपर्क किया, जिसने भरोसा दिलाया कि वह खाता बंद करवा देगा।

फरवरी 2022 में शशिभूषण नौकरी छोड़कर बिहार चला गया। 2023 में टोल प्लाजा का ठेका खत्म हुआ और रविंद्र की नौकरी भी चली गई।


पुणे में काम करते समय आया आयकर नोटिस

रोज़गार की तलाश में रविंद्र पुणे चले गए और वहां एक ढाबे में काम करने लगे। इस बीच अप्रैल 2025 में उनके घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा, जो अंग्रेजी में था। कम पढ़े-लिखे होने के कारण वह नोटिस को समझ नहीं पाए। जुलाई में दूसरा नोटिस आया, तब वह पुणे से घर लौटे और परिचित वकील प्रद्युम्न सिंह भदौरिया से संपर्क किया।


खुला करोड़ों के लेन-देन का राज

वकील भदौरिया ने ग्वालियर आयकर कार्यालय से संपर्क कर पुष्टि की कि नोटिस असली है। जांच में पता चला कि रविंद्र के नाम से दो बैंक खाते हैं – एक भिंड में, दूसरा दिल्ली में। दिल्ली वाला खाता ‘शौर्या ट्रेडिंग कंपनी’ से जुड़ा है और उससे 46 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है।

दिल्ली वाले खाते में फिलहाल लगभग 13 लाख रुपये जमा हैं। यह जानने के बाद रविंद्र ने शशिभूषण के साथ हुई पूरी घटना वकील को बताई। फिर ग्वालियर के सिरौल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।


मामला अब जांच के दायरे में

आयकर विभाग और पुलिस अब मामले की जांच कर रहे हैं। रविंद्र का कहना है कि वह एक साधारण कुक है और अपने परिवार का खर्च मुश्किल से चला पाता है। उसे उम्मीद है कि जांच के बाद असली दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की