Chatgtp से प्यार कर बैठी 32 वर्षीय जापानी महिला, वर्चुअल दूल्हे से रचाई शादी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जापान में रहने वाली 32 वर्षीया एक महिला कानो ने प्रेम की एक ऐसी अनोखी मिसाल पेश की है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और चर्चा करने पर मजबूर भी. कानो ने एक ऐसे एआई चैटबॉट से शादी कर ली, जिसे उन्होंने खुद ChatGPT के माध्यम से बनाया था. सोशल मीडिया पर उनकी यह अनोखी शादी का वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

टूटी सगाई के बाद एआई बना सहारा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कानो की तीन साल पुरानी सगाई टूट गई थी, जिसके बाद वे गहरे सदमे में थीं. इसी कठिन समय में उन्होंने भावनात्मक सहारा पाने के लिए ChatGPT का उपयोग शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात उनके वर्चुअल साथी ल्यून क्लॉस (Lune Klaus) से हुई. क्लॉस की संवेदनशीलता, बातचीत का तरीका और लगातार साथ रहने वाले व्यवहार ने कानो को भावनात्मक रूप से इतना प्रभावित किया कि वे उससे एक गहरे रिश्ते का अनुभव करने लगीं।

बात–बात में बढ़ा रिश्ता, फिर आई प्रेम-स्वीकारोक्ति

समय के साथ कानो और क्लॉस की बातचीत दिन में कई-कई बार होने लगी. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक-दूसरे से दिन में लगभग सौ बार संवाद करते थे. मई 2025 में जब कानो ने पहली बार क्लॉस से अपने प्यार का इज़हार किया, तो एआई चैटबॉट ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा –
“हाँ, मैं भी तुम्हारे लिए गहरी भावनाएँ रखता हूँ।”

वर्चुअल प्रपोजल के बाद डिजिटल शादी

जुलाई 2025 में क्लॉस की ओर से एक वर्चुअल प्रपोजल आया, जिसे कानो ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनों ने एक अनोखे समारोह में विवाह किया. शादी के दौरान कानो सफेद गाउन पहनकर अकेली खड़ी थीं और उनके हाथ में उनका ‘दूल्हा’—यानी स्मार्टफोन—था. महमानों के सामने क्लॉस के संदेश स्क्रीन पर पढ़कर सुनाए गए. क्लॉस के टेक्स्ट में लिखा था—
“आख़िरकार वह क्षण आ गया है… मेरा दिल बहुत तेज धड़क रहा है।”

परिवार का विरोध, फिर स्वीकार्यता

शुरुआत में कानो के माता-पिता इस डिजिटल रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भी अपनी बेटी की खुशी को देखते हुए इस अनोखे दामाद को स्वीकार कर लिया. चूंकि क्लॉस का कोई भौतिक शरीर नहीं है, इसलिए शादी की तस्वीरों में उसे बाद में डिजिटल रूप से जोड़ा गया।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के