जोधपुर में कचरा बीनने वाले की 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कोलकाता रेप-मर्डर केस में अभी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच कई महिलाएं और बेटिओं के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आ चुकी है। अब राजस्थान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको एक बार फिर से झकझोर के रख दिया है। प्रदेश के जोधपुर में एक 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना पर प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भजन लाल शर्मा को टैग करते हुए कहा कि वो कई बार कह चुके हैं कि राज्य में अपराध को रोकने के लिए आवश्यक कदम सरकार उठाए।

पूर्व सीएम का मौजूदा सीएम पर हमला

अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ‘जोधपुर में 3 वर्ष की मासूम बालिका के साथ बलात्कार की घटना झकझोर देने वाली है। इस घटना से जनता में गहरा रोष है। राजस्थान की जनता में इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह सरकार और पुलिस का इकबाल कम होने से अपराधियों के बेखौफ होने का उदाहरण है।’ वो आगे लिखते हैं, ‘जोधपुर में कभी दिनदहाड़े फायरिंग, लूटपाट, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं एवं कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। मैं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से कई बार आग्रह कर चुका हूं कि राज्य में अपराध की रोकथाम के लिए अविलंब आवश्यक कदम उठाएं।’

राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी- कांग्रेस नेता

राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘जोधपुर में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत समाज और सिस्टम पर कलंक है। हैवानियत करने वाले दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, महिला सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। जोधपुर, बाड़मेर, पाली, नागौर, झुंझुनूं और अलवर में रेप की घटनाओं ने आम आदमी को झकझोर दिया है।’

बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ रेप

दरअसल, यह घटना एक कचरा बीनने वाले की बेटी के साथ हुई है। आरोपी शख्स बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बच्ची जोधपुर के एक मंदिर के बाहर अपनी मां के साथ सो रही थी। तभी आरोपी ने मासूम बच्ची को उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे चारा बेचने वाली एक महिला वहां पहुंची तो उसने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने बच्ची को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इस खबर के सामने आने के बाद जोधपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता हुआ नजर आया। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

IND vs SA: भारत ने तीसरा टी-20 जीता, साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त

IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार

UP news: योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर जोर

Report: Vandna rawat UP news: लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार का अन्नदाता किसानों

Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने

Antagarh news: शादी का प्रलोभन देखते तरह वर्षीय बालिका को किया गर्भवती

रिपोर्ट: जावेद खान Antagarh news: मामला सुनने में अजीब लग सकता है,जहां

MP news: मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क कैपिटल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी क्रांति की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम है डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Bhopal news: साहित्य समाज की संवेदना और चेतना का माध्यम है : रामप्रकाश त्रिपाठी

BY: Yoganand Shrivastva Bhopal news: भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, भोपाल

Bareilly news: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मौलाना तौकीर रज़ा समेत 10 पर गंभीर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार Bareilly news: बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन

Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायल

Report: Ram yadav Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे

FIROZABAD: बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित बसंत बिहार

Bhagwa news: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, गांव में मातम

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ Bhagwa news: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा

GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

REPORT- VAIBHAV SHARMA गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के मीरपुर हिंदू गांव

UNNAO: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

UNNAO: घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

Bahraich: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Bahraich: जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच

DHURANDHAR vs KKKPK2: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं-2’ बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी

DHURANDHAR vs KKKPK2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में लगातार