,

Turkiye: तुर्किये राजधानी अंकारा में आतंकी हमला, 3 की मौत कई घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Turkey Terror Attack

तुर्किये की राजधानी में आतंकी हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी अंकारा में ये आतंकी हमला तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘तुसास’ के परिसर में हुआ है। इस आतंकी हमले में कई लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन की तरफ से इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है।

तुर्किये के आंतरिक मंत्री ने कही ये बात
तुर्किये के आंतरिक मंत्री ने कहा कि तुर्किये एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी TUSAS के परिसर पर हुए हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। अली येरलिकाया ने राजधानी अंकारा के बाहरी इलाके में मौजूद तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पर हुए हमले के बारे में और जानकारी नहीं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज अंकारा कहरामनकाज़ान सुविधाओं के खिलाफ एक आतंकवादी हमला किया गया।

तुर्किये के व्यापार मंत्री ने हमले की निंदा की
वहीं तुर्किये के व्यापार मंत्री प्रो. डॉ. उमर बोलाट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज इं. (TUSAS) की कहरामनकाज़ान सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे यह जानकर दुख हुआ कि आतंकवादी हमले में हमारे कई लोग शहीद और घायल हुए हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे हमारे शहीदों पर दया करें और हमारे घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। हमारे प्यारे देश के प्रति मेरी संवेदनाएं।

श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने जताया दुख
तुर्किये के श्रम और सामाजिक सुरक्षा मंत्री प्रो. डॉ. वेदत इसिखान एक्स पर लिखा, मैं अंकारा के कहरामनकाज़ान जिले में टीएआई सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए घृणित आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मुझे दुख के साथ पता चला कि आतंकवादी हमले में हमारे कई लोग शहीद हुए और कई लोग घायल हुए। जो बदमाश हमारे देश की शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा करते हैं और हमारे रक्षा उद्योग को बाधित करना चाहते हैं, वे कभी भी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे। हमारे प्यारे देश के प्रति मेरी संवेदनाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक