,

इंदौर में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या: दोस्त का बर्थडे मनाने गया था पार्थ दीवान, वाइन शॉप के सामने वारदात

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कीम नंबर 54 स्थित वाइन शॉप के सामने कुछ अज्ञात बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक पार्थ दीवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पार्थ अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए वहां खड़ा था, तभी अचानक हमला हुआ।

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे के आसपास हुई। सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार युवक पार्थ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते दिखाई दिए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पार्थ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में चेकिंग अभियान चला रही है और वारदात में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…