दिवाली पर एक कॉल पर मिलेगी 108 एंबुलेंस सेवा, 24 घंटे रहेंगी तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
108 ambulance service available on a single call on Diwali, will be available 24 hours a day

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेंगी। ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से प्रदेशभर में सभी एंबुलेंसों को 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर सिर्फ एक कॉल (108 नंबर) करके निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकता है।

हर जिले में तैयार रहेंगी एंबुलेंस

ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की 2200 एंबुलेंसें और 102 सेवा की 2270 एंबुलेंसें पूरी तरह से तैयार रहेंगी। मरीजों को शीघ्र सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी वाहनों में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास एंबुलेंस तैनात रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके और मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके।

जीवनरक्षक दवाएं और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद

सड़क दुर्घटना, जलने, हार्ट अटैक, सांस लेने में परेशानी, बुखार या किसी अन्य मेडिकल आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल करने पर तुरंत एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी। सभी एंबुलेंसों में इमरजेंसी सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध हैं।

जलने की स्थिति में करें ये उपाय

ईएमएलसी हेड डॉ. दाउद हुसामी ने बताया कि पटाखों या दीयों से जलने की स्थिति में सबसे पहले जले हुए हिस्से पर 15 मिनट तक सादा पानी डालें।
घाव को साफ रखें और किसी भी तरह की पट्टी, हल्दी, टूथपेस्ट, नमक या अन्य लेप न लगाएं। साफ कपड़े से अंग को कवर करें और तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल करें ताकि मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सके।

महिलाओं और बच्चों के लिए 102 सेवा

त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं और दो साल तक के बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे सक्रिय रहेगी। यह सेवा भी पूरी तरह निःशुल्क है और जरूरत पड़ने पर 102 पर कॉल करके ली जा सकती है।

इन परिस्थितियों में करें डायल 108

  • पटाखों से या अन्य कारणों से जलने पर
  • सड़क दुर्घटना या किसी अन्य दुर्घटना में
  • दिल का दौरा या हार्ट अटैक की स्थिति में
  • सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी की हालत में
  • बुखार, जानवरों के काटने या आग लगने की स्थिति में

प्रदेश सरकार की ओर से यह सेवाएं पूरी तरह जनहित में संचालित हैं। दिवाली जैसे त्योहारों पर जब दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं जनता के लिए जीवनरक्षक साबित होंगी।

Giridih News : गिरिडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, रंजिश में वारदात की आशंका

संवाददाता: विवेक गुप्ता Giridih news : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र

PAK VS NZ: सुपर-8 में आज बड़ा मुकाबला, पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, बारिश बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती

PAK VS NZ: पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम

WaterContamination : अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, 42 सैंपल पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रिपोर्ट: दिनेश गुप्ता WaterContamination : अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था

जामताड़ा में Municipal Election 2026 को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से सख्त निषेधाज्ञा लागू

Municipal Election 2026: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त

International Wedding: शिकोहाबाद में जर्मन दूल्हे गुस्ताव ने खुशी संग लिए सात फेरे

International Wedding: शिकोहाबाद में एक अनोखी और ऐतिहासिक शादी ने पूरे जिले

Faridabad: पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक विवाद की आशंका

Report by: Sandeep Chaudhary, Edit by: Priyanshi Soni Faridabad: फरीदाबाद के पल्ला

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 3 की मौत

Raipur: रायपुर-महासमुंद रोड पर तेज रफ्तार टाटा विस्टा कार डिवाइडर और रेलिंग

Police Firing Practice: BMP-07 में सभी पदाधिकारियों को कराया गया लक्ष्याभ्यास

Police Firing Practice: कटिहार जिले में पुलिस बल की कार्यक्षमता को और

Buddhist Circuit Tourism: कंबोडिया के पर्यटकों का बिहार में स्वागत

Buddhist Circuit Tourism: भारतीय दूतावास कंबोडिया, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और बिहार पर्यटन

MP Education: शिक्षा के विस्तार के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ाव आवश्यक : CM डॉ. यादव

MP Education: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा विस्तार के