मुलाकात के नाम पर रिश्वत ले रहा था जेल प्रहरी, महिला ने बनाया वीडियो, हुआ निलंबन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला जेल में रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला जब अपने जेल में बंद पति से मिलने पहुंची, तो उससे पैसे की मांग की गई। महिला ने बिना समय गंवाए इस अवैध वसूली का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आरोपी प्रहरी पर कार्रवाई की गई।

पति से मिलने पहुंची थी महिला, मांगे गए पैसे

घटना अनूपपुर जिला जेल की है, जहां बुढ़ार तहसील के सरईकापा गांव की एक महिला अपने पति से मुलाकात करने आई थी। उसका पति एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद है। जेल के मुख्य द्वार पर तैनात प्रधान आरक्षक एम.एस. ठाकुर ने महिला से 2,200 रुपये की मांग की। इसमें से 2,000 रुपये जेलर के लिए और 200 रुपये अपने लिए बताकर मांगे गए।

महिला ने दिखाया साहस, बनाया वीडियो

महिला को जब यह मांग अनुचित लगी, तो उसने चुपचाप रिश्वत लेते हुए प्रधान आरक्षक का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से एम.एस. ठाकुर को पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया।

जेल प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया और उसका तबादला रीवा जिले की त्यौंथर उप जेल कर दिया गया। जेलर इंद्रदेव तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रहरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

हालांकि, इस मामले ने जेल प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या एक प्रधान आरक्षक, जेलर की जानकारी या इजाज़त के बिना, खुलेआम रिश्वत वसूल सकता है? इस मामले में जेलर की भूमिका की भी गहराई से जांच की मांग उठ रही है।

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल