फेसबुक पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी; ससुराल पहुंची दुल्हन तो पति ने कहा– “आप कौन?”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सोनभद्र | उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एनसीएल में काम करने वाले एक युवक ने झारखंड की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और उन्होंने मंदिर में शादी भी कर ली। लेकिन अब दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

कैसे हुई पहचान?

झारखंड के बोकारो जिले की रहने वाली खुशबू कुमारी की मुलाकात फेसबुक पर शशि कुमार से हुई थी। शशि कुमार एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में कर्मचारी है। चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए दोनों करीब आए और करीब पांच साल तक यह रिश्ता चलता रहा।

मंदिर में हुई शादी

परिवारों की रजामंदी न मिलने के कारण दोनों ने 12 मई 2025 को हजारीबाग जाकर शादी करने का फैसला किया। पुलिस और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। बाद में बेरमो के जारंगडीह इलाके के एक मंदिर में उनकी शादी पंजीकृत भी की गई।

मायके छोड़ आया पति

शादी के बाद खुशबू कुछ दिन पति के साथ धनबाद और फिर एनसीएल परियोजना के क्वार्टर में रही। लेकिन इसके बाद शशि कुमार उसे मायके छोड़ आया और फिर न तो वापस लेने आया और न ही फोन कॉल रिसीव किए।

धरने पर बैठी पत्नी

जब खुशबू अपने ससुराल पहुंची तो पति और उसके परिजनों ने घर में घुसने तक से मना कर दिया। इसके बाद वह घर के बाहर धरने पर बैठ गई। धीरे-धीरे वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले आई।

पुलिस की कार्रवाई

अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि खुशबू की शिकायत पर शशि कुमार को थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। फिलहाल युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन