फंदे पर लटकी मिली शिक्षिका की लाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुरादाबाद: दानवीर सिंह

चार साल की बेटी ने नानी को वीडियो कॉल करके कहा-मम्मी कुछ बोल नहीं रही

मुरादाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग की एक टीचर की लाश उसके बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली है। शिक्षिका की 4 साल की बेटी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल करके फंदे पर लटकी मां की लाश दिखाई। बच्ची ने नानी से कहा- मां कुछ बोल नहीं रही है। बेटी की लाश फंदे पर लटकी देख परिजन बदहवास हालत में गाजियाबाद से भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिक्षिका के इंजीनियर पति को हिरासत में लिया है।

2019 में शादी हुई, पति रोहित वर्क फ्रॉम कर रहा

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार फेस टू की है। यहां 7-बी सेक्शन में अपने पति रोहित कुमार और 4 साल की बेटी ओजस्वी के साथ रहने शिक्षिका रूबी रहती थी। 35 साल की रूबी की तैनाती कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलबाड़ा प्राइमरी स्कूल में थीं। जबकि उनका पति रोहित कुमार HCL कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

घटना की जानकारी पाकर रूबी के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मझोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम की छानबीन के बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

मायके वालों का कहना है कि रूबी की शादी 2019 में रोहित के साथ हुई थी। रूबी का मायका गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में जलालपुर गांव में है। रोहित काफी समय से वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।

परिजन बोले- रोहित पैसों के लिए करता था परेशान

शिक्षिका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि रोहित पैसों को लेकर आए दिन रूबी पर प्रेशर बनाता था। 15 लाख रुपए कुछ दिन पहले ही उसने प्रेशर बनाकर वसूले थे। बीते दिन भी उसने UPI की मदद से रूबी के खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा था। रूबी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे हत्या करने के बाद रोहित ने ही फंदे पर लटकाया है। पुलिस इस मामले में रोहित से पूछताछ कर रही है।

मोदीनगर के मकान को बेचने का था विवाद

रोहित से पुलिस पूछताछ कर रही है। सामने आया कि पति रोहित कुमार मोदी नगर का रहने वाला है। मोदीनगर में शिक्षिका और रोहित के नाम पर साझे में मकान था। पति इस मकान को बेचना चाहता था, जबकि शिक्षिका मकान को बेचने का विरोध कर रही थी। मुरादाबाद में शिक्षिका किराए पर रहती थी।

इंदिरम्मा इलु योजना 2025: 5 लाख लेने के लिए ये हैं पात्रता

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म