,

जबलपुर, दिल्ली के बाद राजकोट एयरपोर्ट का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा होने से टला

गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के बाद राजकोट एयरकोर्ट पर भी कैनोपी गिर गई है। बताया जा रहा है कि पैसेंजर पिकअप एंड ड्रॉप एरिया के बाहर छज्जा गिरा है। गौरतलब है, एक दिन पहले ही दिल्ली में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। वहीं, गुरुवार को जबलपुर एयरपोर्ट का भी शेड गिर गया था।

डुमना एयरपोर्ट का ऊपरी छज्जा अचानक गिरा

नवनिर्मित डुमना एयरपोर्ट का ऊपरी छज्जा अचानक गिर गया था। इस दौरान वह खड़ी एक अधिकारी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, इस मामले में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी अभी नहीं है। मैं सुबह से ही लगातार बैठक में हूं। लेकिन इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी।

10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था शुभारंभ

गौरतलब है कि 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में 450 करोड़ की लागत से बने डुमना नवनिर्मित एयरपोर्ट और ग्वालियर एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। महज तीन महीने के एयरपोर्ट का छज्जा टूटना निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

डुमना एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण हुआ था। इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन महीने पहले किया गया था। आयकर विभाग में किराए पर लगी गाड़ी क्रमांक एमपी-20 जेडसी-5496 सहायक आयुक्त को डुमना एयरपोर्ट में छोड़ने गई थी। ड्राइवर ने गाड़ी को गो एंड डॉप एरिया में खड़ी की थी। अधिकारी को छोड़ने के लिए सभी एयरपोर्ट के अंदर चले गए थे। पूर्वान्ह 11.30 बजे फ्रेबिक शेड कार पर गिर गया, जिसके कारण कार का ऊपरी हिस्सा व कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

सुबह तड़के हुआ हादसा

बता दें, सुबह करीब पांच बजे भारी बारिश के कारण आईजीआईए (घरेलू एयरपोर्ट) के टर्मिनल-1 के बाहर प्रस्थान द्वार संख्या 1 से लेकर द्वार संख्या 2 तक फैला शेड गिर गया था, जिससे करीब चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और करीब छह लोग घायल हो गए थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Ye Bhi Pade – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…