गंगा एक्सप्रेसवे पर दिखेगी वायुसेना की ताकत, राफेल से लेकर मिराज तक करेंगे शक्ति प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना द्वारा एक विशेष अभ्यास का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में वायुसेना के उन्नत फाइटर जेट और मालवाहक विमानों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस उद्देश्य से 3.5 किलोमीटर लंबी रनवे जैसी हवाई पट्टी तैयार की गई है, जिस पर लड़ाकू विमान परीक्षण के तहत उड़ान भरेंगे, उतरेंगे और फिर से उड़ान लेंगे।

आपात स्थिति में काम आएगा एक्सप्रेसवे

इस अभूतपूर्व अभ्यास का उद्देश्य गंगा एक्सप्रेसवे को युद्धकाल या प्राकृतिक आपदा जैसे हालातों में वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की योजना को परखना है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि यह हवाई पट्टी दिन और रात दोनों समय विमानों के संचालन के लिए सक्षम है।

सीएम योगी ने किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही इस हवाई पट्टी का मुआयना किया था। उन्होंने इसकी रणनीतिक उपयोगिता को देखते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पट्टी के दोनों ओर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

दिन-रात चलेगा एयर शो

भारतीय वायुसेना ने इस हवाई पट्टी को अपने नियंत्रण में लेकर अभ्यास की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, एयर शो दिन में भी होगा और रात में भी ताकि रात में विमान संचालन की क्षमता का भी आकलन हो सके। विमानों की उड़ानें एक मीटर की ऊंचाई पर हवाई पट्टी से की जाएंगी, फिर विमान उतरेंगे और दोबारा टेकऑफ करेंगे। रात में यह अभ्यास शाम 7 बजे से 10 बजे तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस आयोजन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, जनप्रतिनिधि और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी विमान बरेली एयरबेस से उड़ान भरकर अभ्यास में शामिल होंगे।

ये विमान दिखाएंगे दमखम

  • राफेल – यह फ्रांस निर्मित आधुनिक लड़ाकू विमान इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और मेटेओर मिसाइल से सुसज्जित है। हर मौसम में ऑपरेशन की क्षमता रखता है।
  • सुखोई SU-30 MKI – भारत-रूस की साझेदारी में विकसित यह विमान लंबी दूरी तक मार करने और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल ले जाने में सक्षम है।
  • मिराज-2000 – उच्च गति और सटीक लक्ष्य भेदन में माहिर यह विमान परमाणु आयुध ले जाने की क्षमता रखता है।
  • मिग-29 – यह विमान तेज गति और रडार से बच निकलने की दक्षता के लिए जाना जाता है।
  • जगुआर – यह ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप ऑपरेशन में उपयोगी है।
  • C-130J सुपर हरक्यूलिस – विशेष बलों की तैनाती, राहत कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन में उपयोगी भारी ट्रांसपोर्ट विमान।
  • AN-32 – ऊंचे इलाकों में सामान और सैनिकों के परिवहन के लिए उपयुक्त।
  • MI-17 V5 हेलिकॉप्टर – बचाव, चिकित्सा निकासी और मानवीय सहायता में उपयोग होने वाला बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर।

CSK का IPL 2025 के लिए बड़ा कदम: उर्विल पटेल सहित तीन खिलाड़ियों का ट्रायल..यह भी पढ़े

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी