,

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, आठ घायल

गुजरात के आणंद में एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आणंद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाइवे की है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार 15 जुलाई की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी और आणंद के पास बस में पंचर हो गया था। इस वजह से बस का ड्राइवर और यात्री बस के नीचे खड़े थे, तभी बस में पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही आणंद दमकल विभाग और एक्सप्रेस हाइवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इसके पहले भी हो चुका है हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले 12 जुलाई को भी गुजरात के पाटन में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। तब भी एक बस और ट्रक की टक्कर हुई थी। हादसे में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी मारा गया था। साथ ही ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी जान चली गई थी।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…