दिव्यांगजन की सेवा और कल्याण आंतरिक सुख का विषय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Service and welfare of disabled people is a matter of inner happiness: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्थिबाधित दिव्यांगजन को ई-साइकिल वितरित की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन की सेवा और कल्याण आंतरिक सुख का विषय है। उनकी सेवा से प्राप्त अनुभव और अनुभूति अलौकिक है। दिव्यांगजन के साथ समरसता के व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए समाज में उनके प्रति विद्यमान दृष्टिदोष को दूर करना आवश्यक है। प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है, उसे चिन्हित कर निखारने और प्रोत्साहित करने से दिव्यांगजन की ऊर्जा का उपयोग समाज हित में किया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप ही विकलांग जैसे कटु अनुभूति देने वाले शब्द को बदलकर दिव्यांग का सम्मानजनक संबोधन प्रदान किया गया। दिव्यांगता का सामना कर रहे व्यक्ति वास्तव में चुनौतियों को स्वीकार करने वाले सच्चे वीर हैं। उनकी सामर्थ्य को स्वीकारना और सम्मान देना समाज का दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अस्थि बाधित दिव्यांगजन को ई-साइकिल वितरित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल “सक्षम” की पहल पर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के सहयोग से संचालनालय सामाजिक न्याय विभाग के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में ई-साइकिल वितरित की।

विश्व ब्रेल दिवस पर किया लुइस ब्रेल का स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्व ब्रेल दिवस (4 जनवरी) के अवसर पर ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुइस ब्रेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित बालिका कुमारी तान्या शर्मा ने सक्षम गान की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमारी तान्या का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज-कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तक का विमोचन किया और समाजसेवियों का शॉल, श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर की कुमारी अनामिका सोलंकी, खंडवा की श्रीमती रजनी दशोरे, झाबुआ की सुश्री उषा गढ़वा सहित श्री ओम तिवारी, श्री सुखदेव आदि को प्रतीक स्वरूप ई-साइकिल वितरित की। प्रदेश के कुल 47 अस्थि बाधित दिव्यांगजन को ई-साइकिल वितरित की।

घर में व्हील चेयर और बाहर ट्राई साइकिल के रूप में उपयोग में आएगी ई-साइकिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ब्रेल लिपि दृष्टि बाधित दिव्यांगजन के लिए यह बड़ी सौगात है। साथ ही कई देशों की सेनाओं द्वारा ब्रेल लिपि का उपयोग रात्रि में संदेशों के आदान-प्रदान के लिए भी किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर वितरित की जा रही ई-साइकिल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन साइकिलों का उपयोग घर में व्हीलचेयर के रूप में करने के साथ ही घर के बाहर आने-जाने के लिए ट्राई साइकिल के रूप में भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता से प्रभावित होने के बाद भी व्यक्तियों ने अपनी क्षमता और सामर्थ्य का उपयोग कर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। पौराणिक संदर्भ में अष्टावक्र, महान संगीतज्ञ स्व. रविंद्र जैन तथा धर्म आध्यात्म के क्षेत्र में स्वामी रामभद्राचार्य जी का उदाहरण विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

दिव्यांगजन के लिए समाज में समरसता पूर्ण वातावरण निर्मित करने को समर्पित है संस्था सक्षम

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि “सक्षम”- समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल, दिव्यांगजन के सशक्तिकरण को समर्पित संस्था है, जिसकी स्थापना 2008 में नागपुर में हुई। दिव्यांग युवाओं-महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों की रक्षा, खेल गतिविधियों में प्रोत्साहन, शोध तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार एवं परिचर्चा के माध्यम से दिव्यांगजन के लिए समाज में समरसता पूर्ण वातावरण निर्मित करना सक्षम संस्था का उद्देश्य है।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

चंडीगढ़ की विरासत पर संकट: रॉक गार्डन की दीवार ढहाई, नागरिकों का गुस्सा

चंडीगढ़ के नागरिक रविवार सुबह उस समय हैरान रह गए जब उन्हें

सोशल मीडिया पर उड़ रहा आईआईटी बाबा का मजाक, मैच को लेकर की थी भविष्यवाणी

आईआईटी बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, ने हाल ही में

चंडीगढ़ की विरासत पर संकट: रॉक गार्डन की दीवार ढहाई, नागरिकों का गुस्सा

चंडीगढ़ के नागरिक रविवार सुबह उस समय हैरान रह गए जब उन्हें

सोशल मीडिया पर उड़ रहा आईआईटी बाबा का मजाक, मैच को लेकर की थी भविष्यवाणी

आईआईटी बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, ने हाल ही में

2 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है एस्टेरॉयड: नासा

नासा के अनुसार, 2024 YR4 नामक एक क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) पृथ्वी की ओर

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में नॉर्वेजियन फिल्म ‘ड्रीम्स’ को टॉप पुरस्कार

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2025 में नॉर्वेजियन फिल्म 'ड्रीम्स' ने गोल्डन बियर पुरस्कार

जबलपुर में दो सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सैलरी और अरविंद केजरीवाल की पेंशन कितनी होगी? जानें पूरी जानकारी

दिल्ली: नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अब मुख्यमंत्री पद के तहत कितनी

जीआईएस 2025: पीएम मोदी ने कहा – ‘एमपी अजब-गजब है और सजग है’

भोपाल: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24

रतन टाटा का गढ़ ढहा? टीसीएस को नुकसान, कर्मचारियों का भविष्य अधर में

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टाटा समूह की प्रमुख आईटी कंपनी, ने हाल

रेव पार्टी पर डाली पुलिस ने रेड, 60 से अधिक संदिग्ध लोग कर रहे थे पार्टी

जयपुर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रामीण के चन्दवाजी में

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5: रिलीज डेट, लीक, कहानी और नए किरदारों की पूरी जानकारी

मुख्य बातें क्या आपको भी मेरी तरह स्ट्रेंजर थिंग्स पसंद है? अगर

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बच्चों के मामूली विवाद पर चले लाठी-डंडे

बच्चों के मामूली विवाद पर चले लाठी-डंडे दबंग महिलाओ व पुरुषों ने

ई-डब्ल्यू मेट्रो: मार्च में चार दिन का ब्लॉक, 80 किमी/घंटा होगा टेस्ट

कोलकाता: यात्रियों को अगले महीने मध्य मार्च में कम से कम चार

महरनियां यमुना घाट मे ट्रांसमिशन टावर की सरिया से लटका मिला महिला का सूखा शव

कौशांबी: सराय अकिल थाना क्षेत्र के महरनिया यमुना घाट पर एक दिल

एप्पल MacBook Air M4 चिप के साथ मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है: पूरी जानकारी

एप्पल अगले महीने अपने MacBook Air लाइनअप को ताज़ा करने की तैयारी

इंवेस्ट मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने किया GIS 2025 का उद्घाटन

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से ग्लोबल इंवेस्टर्स

महाशिवरात्रि 2025: उपवास नियम और पूजा का आसान तरीका

महाशिवरात्रि, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार, हर साल भगवान शिव के

स्कारफेस: जंगल का वह शेर जिसने 400 हाइना को हराया और इतिहास रचा

अफ्रीका के विशाल सवाना में, जहां हर दिन जीवित रहना एक संघर्ष

शिवरात्रि 2025: एक अंतरिक्ष यात्री की नज़र से शिव का ब्रह्मांडीय नृत्य

अंतरिक्ष स्टेशन "होराइज़न-7" पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अपनी कक्षा में चक्कर

मध्य प्रदेश के अनसुने स्टार्टअप: एग्रीटेक और हस्तशिल्प में छिपे सितारे

मध्य प्रदेश, जिसे अक्सर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के

जापान और मध्य प्रदेश की जोड़ी: अब होगा कमाल!

हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश (एमपी) भारत के औद्योगिक नक्शे पर

समिट से पहले भोपाल के ये 5 अनुभव लेना मत भूलना!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, जिसे "झीलों की नगरी" के नाम से

सपनों का शहर, अवसरों का समिट: भोपाल में ‘जीआईएस 2025’

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी में 24 और 25 फरवरी 2025

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट: 24 फरवरी को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

पिछले शुक्रवार (21 फरवरी) को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई।

हरित ऊर्जा का नया मोड़: जीआईएस 2025 क्या लाएगा ?

24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) होने वाला

आज की टॉप 10 खबरें – 24 फरवरी 2025

24 फरवरी 2025 की प्रमुख खबरें

ग्रहों का खेल: 24 फरवरी 2025 का राशिफल

मेष (Aries) मेष राशि वालों, आज आपकी ऊर्जा एक जलती हुई आग

IND VS PAK: कोहली के शतक के साथ भारत ने पाकिस्तान को हराया

दुबई में खेले गए एतिहासिक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त

अजित कुमार की कार रेसिंग इवेंट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, वीडियो वायरल

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की कार स्पेन के वेलेंसिया में एक हाई-स्पीड

SHYOPUR: गुटके के पैसे ना देने पर ठेले वाले की पिटाई

श्योपुर, गुटखा के रुपए मांगने पर शराब के नशे धुत्त दबंगों ने

हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार की वापसी के बाद कार्तिक आर्यन को निकाला ?

हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के प्रशंसकों को बहुत बड़ा झटका लगा जब उन्हें

गेम ऑफ थ्रोन्स के स्टार जेरोम फ्लिन ने एल2: एम्पुरान को बताया अविश्वसनीय

गेम ऑफ थ्रोन्स में ब्रॉन स्टोन की भूमिका निभाने वाले जेरोम फ्लिन

CHAMPIONS TROPHY: हार्दिक-कुलदीप ने पाक को 241 पर रोका

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच

CHHAAVA: बॉक्स ऑफिस पर धूम, दूसरे दिन कमाए 44 करोड़

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' ने बॉक्स

पं. धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिले पीएम मोदी, धीरेंद्र शास्त्री की शादी का ज़िक्र

कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य