,

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से मुंगेली में बढ़ी सियासी सरगर्मी

Congress organization creation campaign increases political activity in Mungeli

जिलाध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज

मुंगेली। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और छत्तीसगढ़ संगठन सृजन प्रभारी उमंग सिंघार मुंगेली पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर चर्चा की।

उमंग सिंघार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन के सभी स्तरों- जिला, ब्लॉक, सेक्टर और बूथ- पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की प्रक्रिया जारी है।

बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा हुई। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, पूर्व पार्षद संजय जायसवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा, और जरहागांव ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद साहू सहित अन्य दावेदारों के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं।

कांग्रेस भवन में हुई बैठक के बाद उमंग सिंघार लोरमी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। संगठन सृजन अभियान के चलते मुंगेली जिले में कांग्रेस की राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है, वहीं जिलाध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उत्सुकता भी बनी हुई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…