,

अंबिकापुर : हाथियों का आतंक, युवक की दर्दनाक मौत

Ambikapur: Terror of elephants, painful death of young man

लुचकि घाट लाल माटी में दहशत का माहौल

अंबिकापुर। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला लुचकि घाट लाल माटी का है, जहां 25 से 30 हाथियों का झुंड बीती रात से उत्पात मचा रहा है। इन हाथियों ने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं एक युवक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आसपास के जंगल की ओर बढ़ चुका था। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से हाथियों की आवाजाही जारी थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं, वन विभाग का कहना है कि टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर भगाने का प्रयास जारी है।

फिलहाल पूरे इलाके में डर का माहौल है और ग्रामीण रात में घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…