ठेकेदार की लापरवाही से युवक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा: पीएचई विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा टला, दो युवक घायल गडुवा से बरगा सड़क मार्ग पर बिना संकेतक छोड़ा गया गड्ढा बना दुर्घटना का कारण पीएचई विभाग अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है जहाँ घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है गडुवा–बरगा मार्ग पर नहर के ठीक सामने नलजल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जेसीबी से लगभग 30–40 मीटर लंबा गड्ढा कर पाईप डालने के लिए खोदा गया है जो खुला छोड़ दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि अत्यंत व्यस्त सड़क होने के बावजूद खुदाई की मिट्टी आधी सड़क पर ही इकट्ठा कर दी गई है, जो दुर्घटना को न्योता देने जैसा है बड़ा हादसा टला लेकिन घायल हुए युवक सिंघौरी निवासी राजा साहू व नीलकंठ साहू सोनचिरैया में बिजली पोल का कार्य कर शाम लगभग 7:30 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घटना स्थल के पास पहुँचते ही सामने से आ रही एक पिकअप को साइड देते समय मोटरसाइकिल फिसलकर मिट्टी के ढेर में जा गिरी राजा साहू ने बताया कि “अचानक खुदाई का अंदाज़ा ही नहीं था, न ही पता था कि वहां गड्ढा बना हुआ है।” इस दुर्घटना में नीलकंठ साहू के गले में मोच, चेहरे पर चोट, तथा पैर में चोट आई है वहीं जिला अस्पताल में इलाज किया गया कोई नेत्र चिकित्सा अधिकारी ने बताया की आंख में गंभीर चोट आया है जिसमें टांका लगेगा…..ठेकेदार द्वारा न संकेतक, न रेडियम पूरी सड़क अंधेरे में असुरक्षित कोई भी चेतावनी संकेत, डेंजर बोर्ड, या रेडियम पट्टी नहीं लगाई गई थी रात में आवाजाही करने वाले राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है यह पहली लापरवाही नही, लगातार हो रही लापरवाही कुछ महिने पहले द पाईप को सड़क पर रखा था जिसके कारण एक चारपहिया वाहन पलट गयी थी, यह हादसा भी इस घटना स्थल के कुछ दूर में ही हुआ था जिम्मेदारी किसकी? कार्रवाई का इंतज़ार ऐसे गैरजिम्मेदाराना तरीके से कार्य करना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है सवाल यह है कि क्या ऐसे ठेकेदारों पर उच्च अधिकारी कोई कार्रवाई करेंगे या फिर किसी बड़े हादसे के इंतजार में यह लापरवाही जारी रहेगी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र