गाजियाबाद में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका और उसके साथियों पर ब्लैकमेल का आरोप, वीडियो और सुसाइड नोट से खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): जिले के लोनी क्षेत्र स्थित बंथला इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका और उसके दो साथियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है, जिसमें युवक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया और तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा।

ब्लैकमेल से परेशान था युवक

मृतक की पहचान 28 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ बंथला में रहकर ढलाई का काम करता था। घटना से पहले पवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने खुद को जान से मारने की बात कही और अपनी प्रेमिका व उसके दो दोस्तों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

वीडियो के सामने आते ही परिवार के लोग पवन के कमरे की ओर भागे, लेकिन तब तक वह फंदे से लटक चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तीन पेज का भावुक सुसाइड नोट

सुसाइड नोट में पवन ने लिखा:

“मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। मैं उस लड़की से बहुत प्यार करता था, लेकिन अब उसके अन्य बॉयफ्रेंड मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। मुझसे पैसे और गहने भी ले लिए गए। मैंने कई बार कोशिश की कि ये सब बंद हो, लेकिन अब मेरी हिम्मत टूट चुकी है। मैं अंगूठे का निशान लगा रहा हूं ताकि सबको भरोसा हो कि ये मेरा अंतिम फैसला है। अब बेटों को भी संभालिए, लड़कियों को बहुत बचाया जा चुका है। कृपया सरफराज को कानून के तहत कड़ी सजा दिलवाएं।”

सुसाइड नोट में आरोपी सरफराज पर विशेष रूप से नाम लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 108 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, ‘रानी आंटी’ और ‘अनामिका’ नाम की महिलाओं का भी ज़िक्र है, जिन पर उसे ब्लैकमेल करने में भूमिका निभाने का आरोप है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी सरफराज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और वीडियो की वैधता की जांच की जा रही है, और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे