योगी सरकार की बड़ी पहल, देश के तीन मेट्रो सिटी में स्थापित करेगी इन्वेस्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः वंदना रावत-अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

लखनऊ: योगी सरकार उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। ऐसे में योगी सरकार प्रदेश में देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। यही वजह है कि योगी सरकार निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए अब एक नई रणनीति पर विचार कर रही है। इसके तहत योगी सरकार देश के तीन मेट्रो सिटीज क्रमश: नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्ट यूपी के ऑफिस की स्थापना पर मंथन किया जा रहा है। इसका उद्​देश्य निवेशकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनके प्रश्नों का समाधान करना और प्रदेश की निवेश नीति तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत करना है।

प्रदेश को निवेश का हब बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा योगी सरकार का फैसला
योगी सरकार देश के इन तीन शहरों में इन्वेस्ट यूपी का ऑफिस स्थापित कर एक ऐसा नेटवर्क बनाना चाहती है, जिससे प्रदेश को निवेशकों के लिए और भी अधिक सुलभ तथा आकर्षक बनाया जा सके। इससे न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि लाखों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश न केवल एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में भी एक सशक्त भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्णय प्रदेश को एक निवेश का हब बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि देश के विभिन्न शहरों में इन्वेस्ट यूपी के ऑफिस को स्थापित करने का उद्​देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है। इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से हम निवेशकों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें प्रदेश के व्यापारिक माहौल से परिचित कराएंगे। हमारी सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि निवेशक यूपी को एक प्राथमिक गंतव्य के रूप में देखें।

राष्ट्रीय स्तर पर इन्वेस्ट यूपी की मौजूदगी से यह होंगे फायदे
योगी सरकार का मानना है कि नई दिल्ली में इन्वेस्ट यूपी का कार्यालय केंद्र सरकार, विदेशी दूतावासों, उद्योग संगठनों तथा निवेशकों के लिए एक सशक्त संपर्क केंद्र बनेगा। वहीं मुंबई का कार्यालय वित्तीय संस्थानों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और निजी निवेशकों को प्रदेश की परियोजनाओं से जोड़ने का काम करेगा। साथ ही बेंगलुरु का कार्यालय टेक्नोलॉजी से संबंधित कंपनियों, स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में कार्यरत निवेशकों को आकर्षित करेगा। इन कार्यालय की स्थापना से प्रदेश में निवेश की बढ़ती प्रवृत्तियों के साथ-साथ नॉलेज आधारित उद्योगों का विस्तार होगा, जो प्रदेश को देश में औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा। बता दें कि योगी सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे इन प्रयासों का ही असर है कि उत्तर प्रदेश अब देश के टॉप इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन्स में गिना जाने लगा है।

जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा, देश के 9 राज्यों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट..यह भी पढ़े

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक