Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। हुसैनगंज इलाके में पशुपालन विभाग के एक कर्मचारी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कर्मचारी स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर उड़ रहे मांझे से उनकी गर्दन कट गई। घायल कर्मचारी को तुरंत पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Lucknow: स्कूटी से लौटते समय मांझे की चपेट में आए कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक घायल कर्मचारी रामखेलावन स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हवा में उड़ रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और वह सड़क पर ही लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

Lucknow: नाका पुल पर छात्र के चेहरे पर गिरा चाइनीज मांझा

Lucknow

दूसरी घटना नाका पुल के पास सामने आई, जहां बाइक से जा रहे एक छात्र के चेहरे पर अचानक चाइनीज मांझा गिर गया। मांझा चेहरे पर लगते ही छात्र घायल हो गया और उसके चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर दो टांके लगाए।

Lucknow: सड़कों पर उड़ता चाइनीज मांझा बना खतरा

लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि शहर की सड़कों पर उड़ता चाइनीज मांझा लोगों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके बावजूद कई इलाकों में अभी भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल जारी है।

Lucknow: प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे हादसे और भी बढ़ सकते हैं। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

read also: India into Finals: T20 वर्ल्ड कप 2026, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन