दिवाली के पहले योगी सरकार ने दिया तोहफा, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर का लाभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं सीएम योगी के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है।

पिछले वर्ष 1.85 करोड़ लाभार्थियों ने उठाया था लाभ
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था।

300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही
वहीं, इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गयी है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,