यासीन मछली ने पार्टियों में ड्रग लेने की बात कबूली: जेल में अधिकारियों से कहा – एमडी लेने के बाद घंटों नाचने पर भी नहीं होती थकान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


भोपाल/ के चर्चित ड्रग तस्करी केस में गिरफ्तार यासीन अहमद उर्फ मछली इन दिनों जेल में बंद है। पहले पार्टियों और नाइटलाइफ के लिए पहचाना जाने वाला यासीन अब जेल की सख्त दिनचर्या के बीच अपने दिन काट रहा है। जहां पहले उसकी रातें पार्टी में गुजरती थीं, अब वह सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करता है और नियमित जेल का खाना भी खा रहा है।हालांकि, जेल अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में यासीन ने यह स्वीकार किया है कि वह पार्टीज के दौरान एमडी (ड्रग) का सेवन करता था। उसका कहना है कि यह ड्रग उसे घंटों तक डांस करने की एनर्जी देता था और थकान महसूस नहीं होती थी।


जेल में दो दिन से है शांत, किसी से नहीं हुई मुलाकात

जेल सूत्रों के अनुसार, यासीन ने अभी तक जेल में कोई विशेष मांग नहीं की है। उसे जेल के ‘अ’ खंड में रखा गया है, और उसकी हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। उसके आसपास जेल प्रशासन ने विशेष कैदियों को तैनात किया है जो खुफिया जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। यासीन को जेल में लाए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान उससे मिलने कोई भी रिश्तेदार या परिचित नहीं आया।


चाचा शाहवर अलग वार्ड में, खुद को बताया बेगुनाह

यासीन के साथ गिरफ्तार किए गए उसके चाचा शाहवर को ‘ब’ खंड के सामान्य वार्ड में रखा गया है। उसकी जेल में आमद 27 जुलाई को हुई। पूछताछ में शाहवर ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह इस पूरे मामले में फंसाया गया है। उसने यह भी दावा किया कि ड्रग तस्करी से उसका कोई लेना-देना नहीं है और सारा मामला यासीन से जुड़ा है। शाहवर ने यह भी आरोप लगाया कि उसे राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया गया है।


यासीन पर दर्ज हुआ एक और रेप केस

यासीन की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रहीं। उसके खिलाफ भोपाल के एमपी नगर थाने में एक और रेप की एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले महिला थाने में भी उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है। पुलिस अब इन मामलों में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।


ड्रग नेटवर्क का खुलासा: दो और पैडलर गिरफ्तार

जांच के दौरान यासीन से जुड़ा ड्रग नेटवर्क भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है। शनिवार सुबह पुलिस ने दो और पैडलर्स को गिरफ्तार किया, जिनमें एक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा भी शामिल है, जिसे यासीन का करीबी बताया जा रहा है।



भोपाल का यह मामला सिर्फ ड्रग्स तस्करी तक सीमित नहीं रह गया है। यासीन मछली के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी कई गंभीर धाराएं लागू हो चुकी हैं। जेल में उसका बर्ताव भले ही शांत दिख रहा हो, लेकिन उसके खिलाफ जांच और कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल